AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 3 December 2019

मूंदी व भगवानपुरा के आईटीआई में छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

मूंदी व भगवानपुरा के आईटीआई में छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

खण्डवा 3 दिसम्बर, 2019 - हेल्थ एंड वैलनेस गतिविधियों के तहत् सोमवार को निरोगी काया अभियान के तहत् औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान मून्दी और भगवानपुरा में प्रषिक्षणार्थियों को डाॅ. जी.एस. छाबड़ा ने तम्बाकू और तम्बाकू से बने पदार्थो का सेवन करने से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि ये पदार्थ शरीर कैसे हानि पहुंचाते है। डाॅ. छाबड़ा ने बताया कि तम्बाकू खाने व सिगरेट पीने की आदत छोडने के लिए टोल फ्री नं. 1800112356 प्रातः 8 बजे से रात्री 8 बजे तक सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम में मीडिया अधिकारी श्री वी.एस. मंडलोई ने निरोगी काया अभियान के तहत् बताया और कहा कि योगा व्यायाम करके  अपने आपको स्वस्थ रख सकते है। उन्होंने एनिमिया के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एनिमिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो शारीरिक व मानसिक क्षमता पर विपरित रूप से प्रभाव डालते हुए पूरे जीवन चक्र को प्रभावित करता है। इसलिए संतुलित आहार लेना चाहिए जो शरीर के लिए आवश्यक है। 

No comments:

Post a Comment