AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 2 November 2018

व्यय प्रेक्षक श्री मुदलियार ने एम.सी.एम.सी. कक्ष का किया निरीक्षण

व्यय प्रेक्षक श्री मुदलियार ने एम.सी.एम.सी. कक्ष का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से की चर्चा 

खण्डवा 02 नवम्बर, 2018 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के मांधाता व हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री एस.पी.जी. मुदलियार ने कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र से चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित एम.सी.एम.सी. कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा टी.वी. अवलोकन दलों से पूछताछ की। इस दौरान उन्हें बताया गया कि लोकल चैनल के साथ साथ प्रादेषिक न्यूज चैनल्स पर प्रसारित समाचारों व विज्ञापनों की मॉनिटरिंग के लिए 5 टी.वी. स्थापित किए गए है। इसके लिए 8-8 घंटे की 3 षिफ्टों में 24 घंटे टी.वी. पर प्रसारित कार्यक्रमों की लगातार मॉनिटरिंग अधिकारियों का दल कर रहा है। 

No comments:

Post a Comment