AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 2 November 2018

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

खण्डवा 02 नवम्बर, 2018 - शुक्रवार को स्वीप दल खंडवा की गतिविधियों के तहत नगर निगम चौराहे पर कन्या महाविद्यालय खंडवा की एन एस एस की छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें मतदाता जागरूकता हेतु बहू, नवयुवक, बुजुर्गों, कामकाजी महिलाओं एवं दिव्यांगों को मतदान करने की अपील एवं संदेश नाटक के माध्यम से दिया गया। महाविद्यालय स्टाफ के साथ प्राचार्या श्रीमती सेनगुप्ता भी उपस्थित रहीं। जिला स्वीप दल से श्री आर के सेन, राजेश खांडे एवं सत्येन्द्र सोहनी ने उपस्थित नागरिकों से आगामी 28 नवम्बर को मतदान करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment