AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 3 August 2017

भाइयों को लेना होगा नशे से दूर रहने का संकल्प

भाइयों को लेना होगा नशे से दूर रहने का संकल्प

खण्डवा 03 अगस्त, 2017 - जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा श्री संजय भारद्वाज ने बताया कि रक्षा बंधन पर बहनें अपने भाइयों से सभी प्रकार के नशे से दूर रहने का वचन मांगेगी। संचालनालय महिला सशक्तिकरण ने इसके लिये अनूठी पहल की है। ”सशक्त परिवार सशक्त देश“ पहल के अंतर्गत पूरे प्रदेश में सकल्प पत्र भेजे जा रहे है। सभी भाइयों तक यह संकल्प पत्र पहुंचेगा। इसे बहनों की पूजा की थाली में रखना होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस मंत्रालय में संकल्प पत्र का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने नवाचारी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से बने उद्देश्य पूरे होते हैं। 

No comments:

Post a Comment