AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 25 August 2017

त्यौहार पर कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व

त्यौहार पर कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व

खण्डवा 25 अगस्त, 2017 - अपर जिला दण्डाधिकारी श्री बी.एस. इवने ने गणेष स्थापना एवं गणेष विसर्जन पर्व पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले के विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। इन अधिकारियों को निर्धारित क्षेत्र में सायं 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक सतत भ्रमण कर क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने तथा संदिग्ध गतिविधि पाये जाने पर उसकी सूचना तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष अथवा कलेक्टर एवं पुलि अधीक्षक अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक या नगर पुलिस अधीक्षक को देने निर्देष दिए गए है। जारी आदेष के अनुसार 23 अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों के लिए नियुक्त गया और इन अधिकारियों को 6 सितम्बर 2017 तक के लिए कर्त्तव्यस्थ किया गया। इस दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी खण्डवा श्री शाष्वत शर्मा तथा तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री अभिषेक शर्मा को सम्पूर्ण शहर का सतत भ्रमण कर कानून व्यवस्था संबंधी कार्य पूर्ण करेंगे। 

No comments:

Post a Comment