AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 18 August 2017

बाल संप्रेक्षण गृह रतागढ़ का किया निरीक्षण

बाल संप्रेक्षण गृह रतागढ़ का किया निरीक्षण

खण्डवा 18 अगस्त, 2017 - जिला न्यायाधीश श्री एस. एस. रघुवंशी, कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन , अपर सत्र न्यायाधीश श्री अवनीद्र कुमार सिंह, सी.जे.एम. खंडवा श्री तपेश कुमार दुबे,  जिला रजिस्ट्रार श्री हेमंत यादव, प्रधान मजिस्टेªट किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती रेखा चंद्रवशंी  द्वारा बाल संप्रेक्षण गृह रतागढ खंडवा का अधोसंरचना , प्रशासन , बालकों की देखरेख एवं पुनर्वास के विषय में शुक्रवार को निरीक्षण किया गया एवं बालकों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं एवं सेवाओं का अवलोकन किया गया तथा उनके मानक स्तर के विषय पर चर्चा की गई। संस्था संप्रेक्षण गृह तक नर्मदा जल पाईप लाईन एवं मुख्य सडक से संस्था भवन तक पंहुच मार्ग बनाये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय भारद्वाज, नगर निगम आयुक्त श्री जे. जे. जोशी , जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री पूनमचंद यादव, बाल संरक्षण अधिकारी श्री ब्रजराज शर्मा उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment