भारत छोड़ो आन्दोलन की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में युवा संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
खण्डवा 09 अगस्त, 2017 - भारत छोड़ो आन्दोलन की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रषासन द्वारा स्थानीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. वरदमूर्ति मिश्र द्वारा मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार खण्डवा श्री अभिषेक शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक श्री आर.के. सेन, स्कूल के विद्यार्थी, युवा एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्थानीय संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जो अत्यन्त मनमोहक एवं सराहनीय रहे। सर्वप्रथम एम.एल.बी. स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तत्पष्चात वंदे मातरम् गीत की प्रस्तुति दी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. मिश्र ने भारत छोड़ो आन्दोलन पर प्रकाष डाला। साथ ही चौरा-चोरी की घटना का उल्लेख करते हुए राष्ट्र पिता महात्मा गांधी द्वारा चलाये गये आन्दोलनों का महत्व रेखांकित किया। एम.एल.बी. की छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
ठीक 8 बजे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का लाइव प्रसारण आंरभ हुआ जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का सम्मान करते हुए युवाओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें संबोधित करते हुए भारत छोड़ो आन्दोलन की 75वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं प्रेषित की। अंत में कार्यक्रम का समापन जिला षिक्षा अधिकारी खण्डवा श्री पी.एस. सोलंकी द्वारा आभार मानकर किया गया।
No comments:
Post a Comment