AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 14 August 2017

कलेक्टर कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण

कलेक्टर कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण

खण्डवा 15 अगस्त, 2017 - जिलेे में 71 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम खंडवा के पुलिस लाईन ग्राउण्ड में हुआ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  सभी प्रमुख शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। सर्वे भवन्तु सुखी न, सर्वे सन्तु निरामया की भावना के साथ कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कलेक्ट्रेट के ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. वरदमूर्ति मिश्र सहित विभिन्न अधिकारी व कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण भी मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment