AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 11 August 2017

जन्माष्टमी पर्व पर कानून व्यवस्था हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त

जन्माष्टमी पर्व पर कानून व्यवस्था हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त 

खण्डवा 11 अगस्त, 2017 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने 15 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित झॉंकियो व मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं के दौरान शंाति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को नियुक्त किया गया। जारी आदेष के अनुसार थाना मोघट क्षेत्र के लिए संयुक्त कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खण्डवा श्री अनिल डामोर, थाना पदम नगर क्षेत्र के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्रीमती उषा सिंह एवं थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह हनोतिया को नियुक्त किया गया। इसी प्रकार सम्पूर्ण क्षेत्र की व्यवस्था के लिए प्रभारी अपर जिला दण्डाधिकारी श्री बी.एस. इवने रहेंगे। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी दण्डाधिकारी(षहर) श्री शाष्वत शर्मा तथा तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री अभिषेक सिंह खण्डवा शहर का सतत् भ्रमण करते रहेंगे तथा कानून व्यवस्था की दृष्टि से घटित होने वाली छोटी से छोटी घटना की जानकारी जिला दण्डाधिकारी श्री सिंह एवं अपर कलेक्टर श्री इवने को देंगे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी खण्डवा, पंधाना, हरसूद एवं पुनासा को इस दौरान अपने-अपने अनुभाग में कानून व्यवस्था बनाये रखने के आदेष दिए। 

No comments:

Post a Comment