कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के नागरिकों को दीं नववर्ष की शुभकामनाएँ
खण्डवा 31 दिसम्बर, 2017 - कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने नववर्ष के मौके पर जिले के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि नव वर्ष का त्यौहार हमें नये उत्साह, उमंग, जोश, शांति, सद्.भाव, भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नये वर्ष में जिले के विकास, सुख और समृद्धि में भागीदारी निभाने का आव्हान किया है। कलेक्टर श्री सिंह ने नववर्ष के शुभ अवसर पर जिले के नागरिको के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की मंगल कामना की है।
No comments:
Post a Comment