AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 25 January 2018

भारत पर्व पर आज आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम व विकास प्रदर्षनी

भारत पर्व पर आज आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम व विकास प्रदर्षनी

खण्डवा 25 जनवरी, 2018 - लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व गणतंत्र दिवस की संध्या पर 26 जनवरी को सायं 7 बजे स्थानीय गौरीकुंज सभागृह में आयोजित होगा। इस दौरान स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने बताया कि लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व गणतंत्र दिवस की संध्या पर 26 जनवरी को स्वराज संस्थान एवं संस्कृति विभाग द्वारा निर्धारित सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष खण्डवा जिले में आयोजित कार्यक्रमों में पीराजी मन्डोर, मेहतवाड़ा तहसील आष्टा जिला सीहोर के 8 सदस्यीय दल द्वारा मालवी लोक गायन प्रस्तुत किया जायेगा। जबकि उज्जैन की सुश्री पलक पटवर्धन एवं उनके 11 सदस्यीय दल द्वारा घोड़ी सेवरा नृत्य एवं मटकी नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। इस अवसर पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा विकास प्रदर्षनी का आयोजन भी गौरीकंुज सभागृह के परिसर में किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment