AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 15 January 2018

‘भारत पर्व‘ पर मालवी लोकगायन एवं लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे

‘भारत पर्व‘ पर मालवी लोकगायन एवं लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे
सीहोर एवं उज्जैन के कलाकार देंगे आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति

खण्डवा 15 जनवरी, 2018 - लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व गणतंत्र दिवस की संध्या पर 26 जनवरी को सायं 7 बजे स्थानीय गौरीकुंज सभागृह में आयोजित होगा। इस दौरान स्वराज संस्थान एवं संस्कृति विभाग द्वारा निर्धारित सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। स्वराज संस्थान संचालनालय के सहायक संचालक श्री संजय यादव ने बताया कि इस वर्ष 26 जनवरी को खण्डवा जिले में पीराजी मन्डोर, मेहतवाड़ा तहसील आष्टा जिला सीहोर के 8 सदस्यीय दल द्वारा मालवी लोक गायन प्रस्तुत किया जायेगा। जबकि उज्जैन की सुश्री पलक पटवर्धन एवं उनके 11 सदस्यीय दल द्वारा घोड़ी सेवरा नृत्य एवं मटकी नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। 
भारत पर्व के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिए। इस दौरान बताया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ जनसम्पर्क कार्यालय व अन्य कार्यालयों द्वारा विकास प्रदर्षनी का आयोजन भी गौरीकंुज सभागृह की गैलरी में किया जायेगा। भारत पर्व आयोजन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. वरदमूर्ति मिश्र को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कार्यक्रम के लिए मंच व्यवस्था व बैठक व्यवस्था का दायित्व आयुक्त नगर निगम श्री जे.जे. जोषी को सौंपा गया। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में सभी जिला अधिकारियों को इस कार्यक्रम मंे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देष दिए। 

No comments:

Post a Comment