AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 29 January 2018

कुष्ठ उन्मूलन पखवाड़ा आज से 13 फरवरी तक मनाया जायेगा

कुष्ठ उन्मूलन पखवाड़ा आज से 13 फरवरी तक मनाया जायेगा

खण्डवा 29 जनवरी, 2018 - 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम जागरूकता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिला कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी डॉ. विजय मोहरे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में बताया कि जिले में कुष्ठ रोग के 215 प्रकरण अभी तक पंजीबद्ध हुए थे, जिनमें से 194 का उपचार हो चुका है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग एक साधारण बीमारी है यह छुआछूत वाला रोग नहीं है। सही समय पर इस रोग की पहचान यदि हो जाये तो एम.डी.टी. औषधि के माध्यम से इसका जड़ से उन्मूलन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि खण्डवा जिले के सरकारी अस्पतालों में इस रोग की जांच निःषुल्क की जाती है, लगभग 6 से 12 माह तक एम.डी.टी. का कोर्स लेने पर इस रोग से पूर्णतः मुक्ति पाई जा सकती है, आवष्यकता केवल जागरूकता की है। बैठक में कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने इस रोग के बारे में जागरूकता लाने के लिए विषेष अभियान आयोजित करने तथा दीवार लेखन व लोक गीतों जैसे माध्यमों का उपयोग करने के निर्देष विभागीय अधिकारियों को दिए। सहायक कलेक्टर सुश्री प्रीति यादव व दिलीप यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. वरदमूर्ति मिश्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment