AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 27 January 2018

भारत पर्व पर हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

भारत पर्व पर हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम 



खण्डवा 27 जनवरी, 2018 - गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय गौरीकुंज सभागृह में सीहोर एवं उज्जैन के कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. वरदमूर्ति मिश्र, रिटायर्ड प्राचार्य श्री श्रीराम परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर, एसडीएम श्री शाष्वत शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। 
             इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मंे पीराजी मन्डोर, ग्राम मेहतवाड़ा तहसील आष्टा जिला सीहोर के दल द्वारा मालवी लोक गायन प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा निनाद नृत्य अकादमी उज्जैन की सुश्री पलक पटवर्धन ने अपने 8 सदस्यीय दल के साथ षिव स्तुती, मॉं नर्मदा स्तुति, मॉं क्षिप्रा स्तुति, मिले सुर मेरा तुम्हारा पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सत्यनारायण श्रीवास्तव स्मृति मंच खण्डवा के स्थानीय कलाकारों के दल द्वारा निमाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्षकांे ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोषी ने किया।

No comments:

Post a Comment