AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 5 January 2018

खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन किया मंत्री श्रीमती चिटनिस ने

खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन किया मंत्री श्रीमती चिटनिस ने


खण्डवा 5 जनवरी, 2018 - प्रदेष की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने शुक्रवार को स्थानीय स्टेडियम में आयोजित हो रही राष्ट्रीय वॉलीवाल प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाडि़यों से भेंट की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाडि़यों को विजय के लिए शुभकामनाएं दी तथा खिलाडि़यों को पूरी खेल भावना से खेलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेल में जीत या हार महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि खेल को अनुषासन व खेल भावना से खेला जाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने मैदान पर जाकर सभी खिलाडि़यों व कोचो से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, महापौर श्री सुभाष कोठारी, पार्षद श्री सुनील जैन सहित आयोजन समिति के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
इस दौरान बताया कि प्रतियोगिता में 26 राज्यों के लगभग 750 खिलाड़ी शामिल हो रहे है। मंत्री श्रीमती चिटनिस ने मैदान में खेल रही जम्मू कष्मीर, पांडेचेरी, बिहार, दिल्ली, तमिलनाड़ू व हिमाचल प्रदेष की टीमों के सभी खिलाडि़यों से भेंट की। उन्होंने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि वॉलीवाल का खेल जमीन से जुडे हुए लोगों का खेल है। इस खेल का जन्म हमारे देष में ही हुआ था। वॉलीवाल खेल की विषेषता यह है कि ये बिना संसाधनों के भी खेला जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment