AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 1 April 2015

कृषि महाविद्यालय में वृहद कृषि कृषक प्रषिक्षण का आयोजन सम्पन्न

कृषि महाविद्यालय में वृहद कृषि कृषक प्रषिक्षण का आयोजन सम्पन्न

खण्डवा (01अप्रैल,2015) - कृषि महाविद्यालय खण्डवा में वृहद कृषि कृषक प्रशिक्षण का आयोजन 30 एवं 31 मार्च 2015 को किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय श्रीमति एम. बिल्लौरे, परियोजना संचालक आत्मा, एस.एस. राजपूत, उप संचालक कृषि ओ.पी. चौरे, कार्यक्रम समन्वयक  कृषि विज्ञान केन्द्र डी.के. वाणी, उपपरियोजना संचालक आत्मा सचिन जैन, राजेन्द्रसिंह चौहान, कृषि वैज्ञानिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। दो कृषक प्रशिक्षण में जिले केे लगभग 400 कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय द्वारा कृषकोें को नवीन कृषि तकनीक अपनाने की सलाह देते हुए उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी दी गई। परियोजना संचालक आत्मा श्री राजपूत द्वारा आगामी खरीफ सीजन में उत्पादन एवं भंडारण के संबंध में उन्नत तकनीक की जानकारी के साथ ही किसानों को कपास एवं सोयाबीन में कीटव्याधी की रोकथाम एवं फसल संरक्षण के सबंध में नवीन तकनीकों से अवगत कराया गया। श्री वाणी द्वारा कृषकों को उन्नत कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी गई। सचिन जैन द्वारा कृषकों को कीटनियंत्रण, समन्वित खेती एवं उन्नत कृषि तकनीक के विषय पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. रूपेश जैन द्वारा उपस्थित कृषकों को उन्नत पशुपालन के बारे में जानकारी देते हुए, मौसम के अनुसार पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों की रोकथाम के उपायो की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आये कृषकांे को जिले के चयनित कृषि खेततीर्थो का भ्रमण भी कराया गया। 
क्रमांक/02/2015/418/काषिव

No comments:

Post a Comment