AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 4 April 2015

जननायक टंट्या मामा स्मारक का लोकापर्ण एवं प्रतिमा का अनावरण 5 अप्रैल को

जननायक टंट्या मामा स्मारक का लोकापर्ण एवं प्रतिमा का अनावरण 5 अप्रैल को 

खण्डवा (04अप्रैल,2015) - 5 अप्रैल को जननायक टंट्या मामा स्मारक का लोकार्पण एवं प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कुंॅवर विजय शाह रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम जगदेव रामजी उरांव करेंगे। इसके साथ विषेष अतिथि के रूप में राज्य मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन विभाग सुरेन्द्र पटवा, सांसद एवं अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी नंदकुमार सिंह चौहान, खण्डवा जिला पंचायत अध्यक्ष हसीना बाई बाबूलाल भाटे, मांधाता विधायक लोकेन्द्र सिंह तोमर, खण्डवा विधायक देवेन्द्र वर्मा और पंधाना विधायक योगिता नवलसिंह बोरकर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 5 अप्रैल 2015 को दोपहर 2 बजे पंधाना विकासखण्ड के ग्राम बड़ौदा अहीर में होगा। इस अवसर पर आजादी के तराने की प्रस्तुति भी दी जाएगी। वहीं कार्यक्रम का संचालक स्वराज संस्थान संचालनालय संस्कृति विभाग द्वारा की जाएगी।
क्रमांक/12/2015/430/काषिव

No comments:

Post a Comment