AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 4 September 2017

शहर के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

शहर के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा


खण्डवा 04 सितम्बर, 2017 - कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में खण्डवा शहर के आसपास बायपास रोड का निर्माण कार्य कराना प्रस्तावित है, इस संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित हुई। आयोजित बैठक में प्रस्तावित बायपास रोड के निर्माण के संबंध में सुझाव प्राप्त किये गये। बैठक में शहर के विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान महाप्रबंधक एम.पी.आर.डी.सी. भोपाल द्वारा प्रजेन्टेंषन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में महापौर श्री सुभाष कोठारी, खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. वरदमूर्ति मिश्र, नगर निगम आयुक्त श्री जे.जे. जोषी सहित विभिन्न अधिकारीगण, जनप्रनिधि एवं मीडियागण भी उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment