AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 23 September 2017

विगत 24 घंटों में 46 मि.मी. वर्षा दर्ज

विगत 24 घंटों में 46 मि.मी. वर्षा दर्ज

खण्डवा 23 सितम्बर, 2017 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 46 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 22 मि.मी. , न्यू हरसूद में 20 एवं पंधाना में 4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जब कि पुनासा में कोई वर्षा नहीं हुई। 01 जून 2017 से आज दिनांक तक जिले के खण्डवा केन्द्र पर 1623 मि.मी. , नया हरसूद में 596 मि.मी., पंधाना 627 मि.मी. और पुनासा केन्द्र पर 634 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। जिले में कुल वर्षा 3480 मि.मी. दर्ज की गई है। इस तरह आज दिनांक तक 870 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह गत वर्ष 2016 में आज दिनांक तक 783.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जबकि जिले की औसत वर्षा 808 मि.मी. है। 

No comments:

Post a Comment