AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 1 September 2017

बच्चों में अंतर रखने हेतु नवीन गर्भनिरोध साधन अंतरा और छाया का हुआ शुभारंभ

बच्चों में अंतर रखने हेतु नवीन गर्भनिरोध साधन अंतरा और छाया का हुआ शुभारंभ

खण्डवा 01 सितम्बर, 2017 - जिला अस्पताल खण्डवा में 1 सितम्बर को जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रतन खंडेलवाल व्दारा नये गर्भनिरोध साधन अंतरा इंजेक्शन और छाया गोली का शुभारंभ किया गया है। डॉ. लक्ष्मी डुडवे व्दारा छाया व अंतरा के बारे में जानकारी दी गई। भारत शासन व्दारा बढ़ती जनसंख्या सभी के लिए अत्यंत चिंताजनक है, उसके नियंत्रण में सभी समुदाय की सामाजिक भागीदारी हो इसके लिए भारत सरकार व्दारा बच्चों में अन्तर रखने के लिए परिवार नियोजन की बहुत ही सरल उपाय के रूप में अंतरा इंजेक्शन और छाया गोली जो नवीन गर्भ निरोधक साधन है, का उपयोग करने को कहा। छाया गर्भनिरोधक गोली एक सप्ताह में एक खाकर और गर्भनिरोधक अन्तरा इंजेक्शन तीन महीने में एक बार महिलाओं को लगाकर बच्चों में अन्तर रखा जा सकेगा। वर्तमान में इन नये साधनों की सेवायें निःशुल्क जिला अस्पताल खण्डवा में प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत, डी.एच.ओ. डॉ. एन.के. सेठिया, महिला चिकित्सक रश्मी कौशल, डॉ. दीप्ति गुप्ता, डीपीएम डॉ. शिवरजसिंह चौहान नर्सिंग स्टॉफ तथा महिला हितग्राही उपस्थित थे ।

No comments:

Post a Comment