AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 3 September 2017

संकल्प से सिद्धि ,नदी अभियान ,नगर सुरक्षा समिति सम्मेलन ,कार्यक्रम संपन्न

संकल्प से सिद्धि ,नदी अभियान ,नगर सुरक्षा समिति सम्मेलन ,कार्यक्रम संपन्न 

 खण्डवा 03 सितम्बर, 2017 - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं पुलिस विभाग के तत्वाधान में आज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खंडवा में ‘‘संकल्प से सिद्धि‘‘ , नदी अभियान ‘‘नगर सुरक्षा समिति सम्मेलनष्‘‘कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्री नवनीत भसीन जिला पुलिस अधीक्षक एवं विशेष अतिथि के रुप में श्री महेंद्र तारणेकर  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं शेषनारायण तिवारी (सीएसपी) उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री भसीन ने कहा कि युवाओं को बढ़-चढ़कर के समाज कार्य में आगे आना चाहिए। सचिन षिम्पी ने अपने उद्बोधन में संकल्प से सिद्धि अभियान अंतर्गत गरीबी, भ्रष्टाचार, जातिवाद, सांप्रदायिकता, आतंकवाद एवं नदी अभियान की महत्ता को बताया। ग्राम स्तर तक यह अभियान मुख्यमंत्री नेतृत्वकर्ताओं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से किया जाएगा। श्री तारणेकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर सुरक्षा समिति मे सभी लोग आ सकते हैं जो काम करने के इच्छुक जो अपना करियर पुलिस विभाग में बनाना चाहते है।
 कार्यक्रम के क्रम में संकल्प से सिद्धि एवं नदी अभियान का संकल्प शपथ लिया गया। सभी अतिथियों द्वारा मंच से उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रमाण-पत्र ,शॉल ,श्रीफल ,से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य प्रशासन मित्र के सहयोगी उपस्थित हुए।

No comments:

Post a Comment