AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 1 September 2017

सी.एम. हेल्पलाईन के प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण

सी.एम. हेल्पलाईन के प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण

खण्डवा 01 सितम्बर, 2017 - सी.एम. हेल्पलाईन शासन की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसमें नागरिकों की षिकायतों का समय-सीमा मंे निराकरण किया जाता है। इसके अंतर्गत षिकायतों के निराकरण हेतु स्पेषल क्लोजर के अधिकार लेवल-3 एवं लेवल-4 स्तर के अधिकारियों को प्रदत्त किया हैं, जिसमें अधिकारी षिकायतों को षिकायतकर्ता का संतुष्टि परीक्षण किए बिना ही पूर्ण रूपेण बंद देते है। इसके लिए विगत कुछ माहों से देखा जा रहा है कि अधिकारी स्पेषल क्लोजर करने से कतराते हैं। इस हेतु लोक सेवा प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह जादम ने बताया कि बड़ी संख्या में षिकायतें लंबित हो रही है तथा व्यवस्था पर अनावष्यक दबाव बढ़ रहा है। इस हेतु जिले के सभी अधिकारियों से कहा कि निराकरण दर्ज करते समय ध्यान रखा जाए कि बिना कारण बताए, असत्य आधार पर या भविष्यात्मक निराकरण के आधार पर प्रकरणों का स्पेषल क्लोजर न किया जाए एवं स्पेषल क्लोजर करने से पूर्व प्रकरण में गुणवत्तापूर्ण/समाधान कारण दर्ज किया जाये। 

No comments:

Post a Comment