AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 31 October 2017

राष्ट्रीय एकता के लिए ‘‘रन फॉर यूनिटी दौड़‘‘ सम्पन्न

राष्ट्रीय एकता के लिए ‘‘रन फॉर यूनिटी दौड़‘‘ सम्पन्न 


खण्डवा 31 अक्टूबर, 2017 - देष में आज सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर ‘‘रन फॉन यूनिटी‘‘ अर्थात एकता के लिए दौड़ आयोजित की गयी। एकता के लिए दौड़ में क्षेत्रीय विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. वदरमूर्ति मिश्र के साथ सैकड़ों स्कूली विद्यार्थी व अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए। खण्डवा में एकता के लिए दौड़ नगर निगम चौक से प्रारंभ हुई जो घण्टाघर, केवलराम चौराहा, दूध गली होते हुए वापस नगर निगम चौराहे पर आकर सम्पन्न हुई। इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों व अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता के लिए संकल्प दिलाया। 

No comments:

Post a Comment