AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 16 October 2017

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा टापूओं का निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा टापूओं का निरीक्षण


खण्डवा 16 अक्टूबर, 2017 - हनुवंतिया में जल महोत्सव शुभारंभ कार्यक्रम के बाद रात्रि विश्राम करने के बाद, दुसरे दिन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हनुवंतिया के समीप स्थित टापूओं का दौरा किया , जिन्हें पर्यटन के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है। सबसे पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान नागर बेड़ा टापू पहुंचे, जहाँ किये जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया, यहाँ कुछ समय रुकने के बाद , मुख्यमंत्री श्री चौहान बोरियामाल टापू पहुंचे, जहाँ उन्होंने लगभग एक घंटे से अधिक समय बिताया और यहाँ उन्होंने ट्रेक पर साइकिल भी चलाई।   
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया से चर्चा में बताया कि अलग से पर्यटन नीति बनाई गई है और हम निजी निवेशकों को बढ़ावा देंगे। हाउस बोट, क्रूज सहित यहां जो भी काम करने निजी निवेशक आना चाहेगा उसे काम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2008 से कोशिश की तो आज विश्व के पर्यटन नक्शे पर मध्यप्रदेष उभरा है। उन्होंने हनुवंतिया में सुरक्षा बढ़ाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि महिंद्रा , हवाई पट्टी और हेलीपेड की व्यवस्था कर रहे है। अगले साल आटा यहां कार्यक्रम करेगा। स्थानीय स्तर पर अच्छे कुक के लिए ट्रेनिग की व्यवस्था कर रहे है। नर्मदा यात्रा सेवा मिशन अंतर्गत 6 करोड़ 63 लाख पेड़ लगाए थे। सभी का ध्यान रखा जा रहा है। नर्मदाजी में पानी बना रहे , सीवरेज का पानी न मिले ऐसी व्यवस्था की जाएगी। मूर्ति विसर्जन न मिले। अंतिम संस्कार के किये मुक्ती धाम बना रहे है। नर्मदा के तटों पर शराब की दुकान नही खुलेंगी। जैविक खेती, मार्केटिंग और किसानों के फायदे के लिए निजी जमीन पर फलदार पौधे लगाए गए है। नर्मदा सेवक समिति बनी हुई है। 

No comments:

Post a Comment