AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 3 March 2014

प्रदेश के सभी संभाग में 25 मार्च से होगा गेहूँ का उपार्जन समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिये बनाये गये 3000 केन्द्र

प्रदेश के सभी संभाग में 25 मार्च से होगा गेहूँ का उपार्जन
समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिये बनाये गये 3000 केन्द्र
खंडवा (03 मार्च 2014) - प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2014-15 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य सभी संभागों में एक साथ 25 मार्च से प्रारंभ होगा। खरीदी का कार्य 26 मई तक किया जायेगा। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग ने आदेश जारी किये हैं। पूर्व में प्रदेश में गेहूँ खरीदी का कार्य 18 मार्च से प्रारंभ होना था। हाल ही में असमय बारिश एवं ओला-वृष्टि के कारण राज्य सरकार ने सभी संभाग में 25 मार्च से एक साथ गेहूँ खरीदी किये जाने का निर्णय लिया है।  प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिये 3000 केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। गेहूँ खरीदी के लिये राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन को नोडल एजेंसी बनाया है। कार्पोरेशन ने इस वर्ष 100 लाख मीट्रिक टन गेहूँ खरीदी किये जाने का अनुमान लगाया है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिये अब तक लगभग 17 लाख 50 हजार किसान का पंजीयन भी किया जा चुका है।
क्रमांक/17/2014/375/वर्मा

No comments:

Post a Comment