AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 24 March 2014

जिला क्षय नियंत्र.ण केन्द्र में मनाया विश्व क्षय दिवस

 जिला क्षय नियंत्र.ण केन्द्र में मनाया विश्व क्षय दिवस 


खंडवा (24 मार्च, 2014) - पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला क्षय नियंत्रण केन्द्र खण्डवा में विश्व क्षय दिवस मनाया गया। जिमसें की सोमवार, को प्रातः 10.00 बजे कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देषन में मुख्य अतिथी डाॅ.ओ.पी.जुगतावत एवं विषेष अतिथी डाॅ.अतुल माने के आतित्थ में  जिला क्षय अधिकारी डाॅ.एस.के.श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र जैन द्वारा किया गया। 
डाॅ.ओ.पी.जुगतावत द्वारा क्षय रोग की खोज, निदान एवं उपचार जो कि डाॅट्स पद्धति से किया जाता है के संदर्भ में जानकारी दी गई। डाॅ.एस.के. श्रीवास्तव द्वारा जिले में कार्यक्रम की प्रगति एवं डाॅट्स एवं डाॅट्स प्लस की वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत कराया गया। डाॅ.अतुल माने द्वारा डाॅट प्रोवाईडर का महत्व एवं टीबी रोग के नियमित उपचार की अनिवार्यता के बारे में जानकारी दी। डाॅ.रेवारी एवं श्री रमाकान्त द्विवेदी कार्यक्र्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनसमुदाय के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, उषा-आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय गीते, मधुर गर्ग, हरिकेश लाड़, संजेष ठाकुर, संजय उरमलिया, योगेष चैहान, श्रीमती राधा शर्मा, कु.प्रियंका कनाड़े, देवीदास प्रजापति एवं अनुप रील का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मधुर गर्ग द्वारा किया गया। 
टीप:- फोटो मेल की गई है।
क्रमांक: 132/2014/490/वर्मा

No comments:

Post a Comment