AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 19 March 2014

अभियुक्तों की हाजिरी की अपेक्षा के लिये उद्घोषणा अपराध के बारे में परीक्षा की जाने के लिये नियत तिथि 26 मार्च

अभियुक्तों की हाजिरी की अपेक्षा के लिये उद्घोषणा
अपराध के बारे में परीक्षा की जाने के लिये नियत तिथि 26 मार्च

खंडवा (19 मार्च, 2014) - थाना प्रभारी छैगाँवमाखन से प्राप्त जानकारी के अभियुक्तों की हाजिरी की अपेक्षा करने वाली उद्घोषणा की गई है। थाना छैगाँवमाखन के अपराध क्रमांक 01/10, धारा 394, 395 भादवि में फरार चारों आरोपी जितेन्द्र पिता संजु उर्फ सोनी भोसले पारदी 22 साल निवासी गोठानिया झिरी थाना रैहटगाँव जिला हरदा, विजय पिता चंन्द्रभान पंवार पारदी पेंग सांवगी थाना अमड़ापुर जिला बुलढाणा, जैकिया उर्फ जोगेश्वर उर्फ जगदिश्वर उर्फ सूरज पिता सेमपड़ पारदी निवासी लूनी थाना साकड़खेड़ा जिला बुलढाणा तथा साजन उर्फ बोकिया उर्फ मंजा पिता नारायण पारदी निवासी बैरागढ़ बुलढाणा महाराष्ट्र के विरूद्ध जारी उद्घोषणा की तारीख 26 मार्च, 2014 नियत की गई है। 
                   सभी आरोपियों से अपेक्षा की गई है कि वह थाना छैगाँवमाखश्न जिला खंडवा अपराध क्रमांक 1/10 धारा 394, 395 भादवि के उस अपराध के बारे में परीक्षा की जाने के लिये नियत दिनांक 11 बजे न्यायालय अनिल चैहान न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी खंडवा के समक्ष हाजिर हो।                                      
क्रमांक: 104/2014/462

No comments:

Post a Comment