AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 2 April 2018

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने सेना की भर्ती रैली स्थल का किया निरीक्षण

 कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने सेना की भर्ती रैली स्थल का किया निरीक्षण

खण्डवा 2 अप्रेल 2018 - खण्डवा के गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में आगामी 5 से 15 अप्रैल तक भारतीय सेना की भर्ती रैली आयोजित होगी। कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने सेना भर्ती कार्यालय महू के अधिकारियों व सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम  का भ्रमण कर उन्हें भर्ती रैली के आयोजन के लिए आवष्यक तैयारियां समय सीमा में करने के निर्देष दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने बेरिकेटिंग के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को, वन विभाग से बल्लियां व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से पुराने पाइप लेकर व्यवस्था करने के निर्देष दिए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को रैली आयोजन स्थल पर साफ सफाई, पेयजल, अस्थाई शौचालय, जनरेटर आदि की व्यवस्था के लिए निर्देष दिए। 

No comments:

Post a Comment