AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 30 April 2018

जल संरक्षण के लिए सभी के समन्वित प्रयास होंगे जरूरी - सांसद श्री चौहान

जल संरक्षण के लिए सभी के समन्वित प्रयास होंगे जरूरी - सांसद श्री चौहान
छैगांवमाखन में जल संसद सम्पन्न


खण्डवा 30 अप्रैल, 2018 - जिले के सातो विकासखंड खंडवा, पंधाना, छैगांवमाखन, पुनासा, किल्लौद एवं हरसूद में जल संसद कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा 7 विकासखंडों में सोमवार को जल संसद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया तत्पश्चात नदी गहरीकरण एवं जल पुनर्जीवन के उद्देश्य से श्रमदान के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस प्रकार विकासखंड छैगांव माखन में सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि लगातार कम होती बारिश और घटता नदी का जल , कम होते वृक्ष  और जल की शुद्धता व चिंता का विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह की मंशा को जाहिर करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में 313 ब्लॉकों में नदी संरक्षण का कार्य एक साथ एक ही समय में किया जा रहा है एवं सभी नदियों पर श्रमदान का कार्यक्रम इस बात का प्रतिक है कि समाज और जल की चिंता करने के लिए आगे हम सब को आना होगा । शासन के साथ समाज को समन्वय स्थापित करते हुए जल संरक्षण के कार्य को गति प्रदान करना होगा। 
इसी तरह में विकासखण्ड खंडवा में मुख्य अतिथि के रुप संत श्री दुर्गानंद गिरी महाराज ने बताया कि नदी के ऊपर नदी संरक्षण के उद्देश्य को लेकर नदी के जीवन पर महत्व एवं सभी लोगों को नदी के इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने तथा लोगों से अपील की कि इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
इसी तरह विकासखंड पुनासा के ग्राम मोहना में कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह द्वारा भी नदी संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. वरदमूर्ति मिश्र द्वारा भी नदी संरक्षण पर प्रकाश डाला गया। सभी विकासखंडों में नदी किनारे के ग्रामो में कार्यक्रमो का आयोजन किया गया एवं जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहे। सभी विकासखंडों में कार्यक्रम का समन्वय सचिन शिम्पी जिला समन्वयक द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment