AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 19 April 2018

समाधान एक दिवस योजना श्यामलाल के लिए बनी वरदान

सफलता की कहानी

समाधान एक दिवस योजना श्यामलाल के लिए बनी वरदान 

खण्डवा 19 अप्रैल, 2018 - खण्डवा जिले की छैगांवमाखन तहसील के ग्राम अजंटी निवासी श्यामलाल पिता विश्राम पिछले कई दिनों से आय प्रमाण पत्र बनवाना चाह रहा था, लेकिन उसके साथियों ने उसे बताया कि आय बनवाने में बहुत परेषानी होती है। अतः श्यामलाल चाह कर भी आय प्रमाण पत्र बनवाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। अभी दो दिन पूर्व ही श्यामलाल को उसके साथी ने समाधान एक दिवस योजना के बारे में बताया तो उसने सोचा कि लोक सेवा केन्द्र चलकर देखते है। आवष्यक कागजजात लेकर श्यामलाल लोकसेवा केन्द्र छैगांवमाखन पहुंच गया, जहां उसने विधिवत अपना आवेदन जमा करा दिया।
केन्द्र के संचालक ने श्यामलाल को बताया कि 5 मिनिट केन्द्र पर ही रूके और अपना आय प्रमाण पत्र लेकर ही जायें। यह सुन श्यामलाल को पहले तो विष्वास नहीं हुआ, क्योंकि उसने सुन रखा था कि आय प्रमाण पत्र बनवाने में कार्यालयों के चक्कर लगाते लगाते परेषान हो जाते है, तब जाकर आय प्रमाण पत्र बन पाता है। लेकिन फिर भी श्यामलाल ने सोचा कि कुछ देर लोकसेवा केन्द्र में बैठकर ही देखा जाये। तभी लोक सेवा केन्द्र संचालक ने उसके नाम की आवाज लगाई और वो केन्द्र संचालक के पास गया तो उसे उसका आय प्रमाण पत्र तैयार कर परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना छैगांवमाखन श्री नंदराम चौहान के हाथो दिलवाया गया। श्यामलाल अब बहुत खुष है और सरकार की इस नयी अनूठी योजना के बारे में गांव में अपने साथियों व रिष्तेदारों को बताता है। श्यामलाल कहता है कि मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रारंभ की गई इस नई पहल से नागरिकों को वास्तव में राहत मिलेगी और उनकी परेषानियां कम होगी। 

No comments:

Post a Comment