AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 26 April 2018

कलेक्टर श्री सिंह ने खालवा ब्लाक के गांवों का दौरा कर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण आहार संबंधी जानकारी ली

कलेक्टर श्री सिंह ने खालवा ब्लाक के गांवों का दौरा कर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण आहार संबंधी जानकारी ली
ग्राम अम्बाड़ा में घर घर जाकर बच्चों के टीकाकरण के बारे में पालकों से पूछा



खण्डवा 26 अप्रैल, 2018 - कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने गुरूवार जिले के खालवा ब्लाक के गांवों का दौरा कर वहां की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आषा कार्यकर्ताओं तथा एएनएम से चर्चा कर गांवों में कुपोषित बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली।
खालवा के जनपद पंचायत कार्यालय जाकर कार्यो की प्रगति संबंधी जानकारी ली। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में हितग्राहियों को दी जाने वाली प्रथम एवं द्वितीय किष्त मिलने पर भी कार्य प्रगति पर नहीं पाये जाने पर जनपद सीईओ के कार्यो पर अप्रसन्नता व्यक्त की तथा सम्पूर्ण जानकारी में अवगत कराने को कहा गया।
कलेक्टर श्री सिंह ने बीएमओ खालवा को निर्देष दिए कि ब्लाक अंतर्गत किसी भी महिला की डिलेवरी घर पर न हो उनकी डिलेवरी अस्पताल में या प्रसव केन्द्र पर करायी जायें। साथ ही जच्चा बच्चा का विषेष ध्यान रखा जाये। कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम लंगोटी पहुंचकर आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया वहां उपस्थित बच्चों से चर्चा की तथा गर्भवती महिलाओं से टीके, पोषण आहार तथा आयरन की गोली दिए जाने की जानकारी ली। एएनएम और आषा कार्यकर्ता को बताया कि गर्भवती महिला के घर की एक समझदार महिला को उसकी देखभाल हेतु सदा पास मंे रखने हेतु समझाईष दी जाये, जिससे आवष्यकता पड़ने पर वह तत्काल संबंधितो को सूचित करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कुपोषित बच्चों के संबंध में भी एनजीओ से चर्चा की तथा बच्चो को दी जाने वाली खाद्य सामग्री कुतकी एवं अन्य पोषण आहार दिये जाने की बात कही। साथ ही प्रतिदिन उबले अंडे दिये जाने पर भी चर्चा कर  आगामी माह से एक अंडा प्रतिदिन बच्चों को दिये जाने पर उसके खर्चे का ब्यौरा तैयार कर दिये जाने के लिए महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देष दिए। 
कलेक्टर श्री सिंह द्वारा ब्लाक के दूरस्थ ग्राम अम्बाड़ा जाकर आदर्ष आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया तथा वहां आवष्यक रंगाई पुताई के निर्देष सचिव को दिए। ग्राम की पेयजल व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया। ग्राम आम्बाड़ा में एनजीओ द्वारा संचालित ग्रामीण कामकाजी महिलाओं के बच्चो की देखरेख हेतु केयर सेंटर देखा उसकी कार्यकर्ता से मुलाकात कर जानकारी ली। इसमें स्पंदन एनजीओ द्वारा बताया गया कि हम इनको 5 हजार रूपये महिना देते है, यहां पर गांव की महिलाये जो खेतों में काम करती है उनके बच्चो की देखभाल की जाती है, वहां पर ग्राम के लगभग 30 बच्चे उपस्थित पाये गये जिन्हें सुबह से शाम तक रखा जाता है और वहां पर दलिया, खिचड़ी आदि पोष्टिक आहार दिया जाता है। 
कलेक्टर श्री सिंह को स्पंदन एनजीओ की प्रभारी द्वारा बताया गया कि ब्लाक में 147 गांव है जिनमें से लगभग 100 गांवो को हम देखते है और कैम्प लगाकर बच्चों की जांच कर कुपोषित बच्चों को उचित पोषण आहार दिया जाता है। हमारी और से उन्हें कुतकी और अंडा प्रतिदिन दिया जाता है। कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम अम्बाड़ा में एक विकलांग बच्चे को देखा तथा उसका प्रमाण पत्र बनाकर देने के लिए सीईओ जनपद को निर्देष दिये तथा कार्यवाही से अवगत कराने को कहा। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा घर घर जाकर बच्चों के टीकाकरण एवं पोषण आहार की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एसडीएम हरसूद श्री जगदीष मेहरा, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री संजय भारद्वाज, सीईओ जनपद पंचायत श्री सुरेष चंद टेमने, बीएमओ श्री कटारिया तथा तहसीलदार, एसडीओ पीएचई, आदि  भी मौजूद थे।  
(फोटो संलग्न)

No comments:

Post a Comment