AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 9 December 2017

सरकार की मदद ने महिलाओं के हौसलों को दी नई उड़ान

सफलता की कहानी

सरकार की मदद ने महिलाओं के हौसलों को दी नई उड़ान
ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाले स्वसहायता समूह की मुख्यमंत्रीजी ने की सराहना

खण्डवा 9 दिसम्बर, 2017 - मध्यप्रदेष सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की है, इन योजनाओं की मदद से प्रदेष की अनेको महिलाएं अपने सपनों को पूरा कर रही है। जिले में अन्त्यवसायी सहकारी विकास समिति द्वारा सावित्री बाई फुले महिला स्वसहायता समूह विकास योजना के तहत दी गई मदद से संत रैदास वार्ड खण्डवा के महिला स्वसहायता समूह की 5 सदस्यों प्रीति, रवीना, सोजर, मनीषा व ऋतु के हौसलों को नई उड़ान मिली है। समूह की सभी सदस्य मिलजुल कर अपने घरों में ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय कुषलता पूर्वक संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान ने ‘‘मुख्यमंत्री दिल से‘‘ कार्यक्रम में समूह की इन पॉंचों सदस्यों द्वारा सफलता पूर्वक व्यवसाय कर आत्मनिर्भर बनने का उल्लेख करते हुए इन महिलाओं की प्रषंसा अपने संबोधन में की थी, जिसका प्रदेष के सभी आकाषवाणी केन्द्रों एवं दूरदर्षन पर गत दिनों प्रसारण हुआ था। मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई प्रषंसा से इन महिलाओं के आत्म विष्वास में निष्चित ही वृद्धि हुई है।
खण्डवा शहर के संत रैदास वार्ड में रहने वाली अनुसूचित जाति वर्ग की 5 महिलाओं द्वारा गठित स्वसहायता समूह की सभी सदस्य आर्थिक रूप से कमजोर जरूर थी लेकिन उनके मन में कुछ कर गुजरने की प्रबल इच्छा थी। उनकी इच्छा शक्ति को अन्त्यवसायी सहकारी समिति द्वारा संचालित सावित्री बाई फुले महिला स्वसहायता समूह विकास योजना से मिली मदद ने और दृढ़ कर दिया। इस योजना के तहत इस 5 सदस्यी समूह को इण्डियन ओवरसीज बैंक के माध्यम से कुल 1 लाख रूपये की मदद मिली थी, जिसमें 50 हजार रूपये ऋण व 50 हजार रूपये अनुदान शामिल था। महिला स्वसहायता समूह की पॉंचों सदस्य प्रीति, रवीना, सोजर, मनीषा व ऋतु की इच्छा मिलजुल कर ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय अपने ही घरों में स्थापित करने की थी। सभी महिला सदस्यों को ब्यूटी पार्लर संचालन के लिए जरूरी प्रषिक्षण दिलाया गया। गत एक वर्ष से ये महिलाएं कुषलता पूर्वक अपना व्यवसाय संचालित कर रही है और आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार कोे आर्थिक संबल दे रही है। 

No comments:

Post a Comment