AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 18 December 2017

एकात्म यात्रा के संबंध में चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न

एकात्म यात्रा के संबंध में चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न
69 स्कूलों के 2000 से अधिक बच्चे हुए शामिल

खण्डवा 18 दिसम्बर, 2017 - आदि षंकराचार्य की प्रतिमा निर्माण के लिए धातु संग्रहण एवं जनजागरण अभियान हेतु प्रदेष सरकार द्वारा विभिन्न जिलो मंे एकात्म यात्रा 19 दिसम्बर से 22 जनवरी के बीच आयोजित होगी। इस यात्रा के प्रचार प्रसार व जनजागरूकता के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन खण्डवा के गुरू गोविंद सिंह स्टेडियम में सोमवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 69 स्कूलो के 2000 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। जिला षिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी ने बताया कि आदि शंकराचार्य पर केन्द्रित इस चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 10,000 , द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5,000 तथा तृतीय पुरूस्कार के रूप में 3,000 रूपये दिए जायेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ आदि शंकराचार्य के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान एम.एल.बी. स्कूल की छात्राओं ने श्लोक गायन भी किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्षन श्री संदीप जोषी ने किया। इस दौरान जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सचिन षिम्पी ने एकात्म यात्रा के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।
जिला षिक्षा अधिकारी श्री सोलंकी ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दो वर्गो में सम्पन्न हुई। कनिष्ठ वर्ग में कुमारी षिवानी राठौर प्रथम, हितेष गुरू द्वितीय दोनों सेंट जोसफ स्कूल खण्डवा के विद्यार्थी है तथा दिव्यांषी प्रजापति तृतीय स्थान पर रही, जो कि एम.एल.बी. कन्या उ.मा.वि. की विद्यार्थी है। जबकि वरिष्ठ वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय खण्डवा के प्रतिक चौहान प्रथम, मोतीलाल नेहरू उ.मा.वि. खण्डवा के देवेन्द्र राठौर द्वितीय तथा केन्द्रीय विद्यालय खण्डवा के आदित्य काकड़े तृतीय स्थान पर रहे। 

No comments:

Post a Comment