AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 28 November 2013

लापरवाही बरतने पर मध्यान्ह भोजन में संलग्न दो समूहांे को हटाया सी.ई.ओ. जिला पंचायत ने की कार्यवाही

लापरवाही बरतने पर मध्यान्ह भोजन में संलग्न दो समूहांे को हटाया 
सी.ई.ओ. जिला पंचायत ने की कार्यवाही
खंडवा (28 नवम्बर) - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खण्डवा अमित तोमर ने मध्यान्ह भोजन बनाने वाले माँ संतोषी स्वसहायता समूह एवं दूर्गेष्वरी स्वसहायता समूह के विरूद्व कार्यवाही करते हुए दोनों ही समूहों को पृथक कर 7 दिनों में नये समूहों को शाला से संलग्न करने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत खण्डवा और पंधाना को दिये है। उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत खण्डवा की माध्यमिक शाला नहाल्दा का आकस्मिक निरीक्षण विगत 21 नवम्बर, 2013 को सहायक कलेक्टर द्वारा किया गया था। जिसमें शाला में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले जय मां संतोषी स्वसहायता समूह द्वारा कम मात्रा में भोजन बनाना पाया गया था। इस समूह को पूर्व में भी सीईओ जिला पंचायत द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान पर्याप्त भोजन न बनाने पर मौखिक चेतावनी दी गई थी। लेकिन जिसके बाद भी समूह द्वारा कार्यों में सुधार न किये जाने के कारण समूह को हटाने की कार्यवाही की गई है।
केश नंबर 2:-  इसी प्रकार पंधाना जनपद पंचायत की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सीताबेडी का निरिक्षण एमडीएम की क्वालिटी मानीटर द्वारा 18 नवम्बर को किया गया था। निरीक्षण के दौरान दुर्गेष्वरी स्वसहायता समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन मेन्यु अनुसार न बनाने साथ ही कम मात्रा में तथा गुणवत्ताविहीन बनाया जाना पाया गया था। इस संबंधित समूह को पूर्व में भी चेतावनी पत्र जारी किया जा चुका था। किन्तु कार्यो में सुधार न करने के कारण दुर्गेष्वरी स्वसहायता समूह को भी मध्यान्ह भोजन के कार्य से अलग कर दिया गया है।
जिला पंचायत सीईओ अमित तोमर ने यह बात स्पष्ट कर दी है कि भविष्य में भी मध्यान्ह भोजन में लापरवाही करने वाले समूहों के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जावेगी।                          
क्रमांकः 121/2013/1282/वर्मा

No comments:

Post a Comment