AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 30 November 2013

माह दिसम्बर के लिये खाद्यान्न आवंटित

माह दिसम्बर के लिये खाद्यान्न आवंटित
खंडवा (30 नवम्बर) - जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले को माह दिसम्बर के लिये खाद्यान्न आवंटित किया गया है। जिसमें ए.पी.एल. गेहूँ 1310 मेट्रिक टन, बी.पी.एल. गेहूँ 2011 मेट्रिक टन, शक्कर 208 मेट्रिक टन तथा नमक 138 मेट्रिक टन आवंटन प्राप्त हुआ है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया है कि प्राप्त आवंटन को जिले में प्रचलित ए.पी.एल. एवं बी.पी.एल. की प्रचलित राशनकार्ड संख्या अनुसार समानुपात में पुनरावंटित किया जा रहा है। ए.पी.एल. योजना में प्राप्त आवंटन 13110 क्विंटल में से ही जिले में संचालित छात्रावासों के लिये 1046 क्विंटल का आवंटन पृथक से जारी किया गया है।
शासन आदेशानुसार माह दिसम्बर में शक्कर बी.पी.एल. तथा ए.ए.वाय. को 1.5 किलो प्रतिकार्ड 13.50 रूपये प्रतिकिलो, गेहूँ ए.पी.एल. योजना का 7 किलो प्रतिकार्ड 9 रूपये प्रतिकिलो, गेहूँ बी.पी.एल. योजना का 20 किलो प्रतिकार्ड 1 रूपये प्रतिकिलो, गेहूँ ए.ए.वाय योजना का 33 किलो प्रतिकार्ड 1 रूपये प्रतिकिलो, चांवल ए.ए.वाय. योजना का 2 किलो प्रतिकार्ड 2 रूपये प्रतिकिलो तथा नमक बी.पी.एल. तथा ए.ए.वाय. योजना का 1 किलो प्रतिकार्ड 1 रूपये प्रतिकिलो अनुसार वितरित की जायेगी।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने निर्देश दिये है कि समस्त लीड संस्थाएँ आवंटित मात्रा अनुसार उठाव 5 दिसम्बर तक करना सुनिश्चित करते हुये आवंटित मात्रानुसार उचित मूल्य दुकानों को खाद्यान्न तथा शक्कर उपलब्ध करायेंगे। जारी आवंटन में अपने स्तर से किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं करेंगे।               क्रमांकः 131/2013/1292/वर्मा

No comments:

Post a Comment