AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 14 August 2019

भावसिंगपुरा स्थित तालाब मछली पालन के लिए पट्टे पर दिया जायेगा

भावसिंगपुरा स्थित तालाब मछली पालन के लिए पट्टे पर दिया जायेगा 
मत्स्य पालन समितियों व स्वसहायता समूहों से 29 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

खण्डवा 14 अगस्त, 2019 - खण्डवा विकासखण्ड का भावसिंगपुरा खदान तालाब मछली पालन के लिए पट्टे पर दिया जायेगा। इसके लिए इच्छुक मछली पालकों से 29 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि इस तालाब का औसत जल क्षेत्र 10.470 हेक्टेयर है। इसके लिए आवेदक जनपद पंचायत खण्डवा में कार्य दिवसों में आवेदन दिया जा सकता है। इसके लिए संबंधित जल क्षेत्र की मछुआ सहकारी समिति को पहली प्राथमिकता दी जायेगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति , जनजाति, पिछ़ड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग की मछुआ सहकारी समितियों द्वारा भी आवेदन दिया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment