गत 24 घंटे में पंधाना में 4 मि.मी. व खालवा में 12 मि.मी. वर्षा हुई
खण्डवा 19 अगस्त, 2019 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में पंधाना के वर्षा मापक केन्द्र में 5 मि.मी. एवं खालवा में 12 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि खण्डवा, हरसूद व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई। उल्लेखनीय है कि गत 1 जून से आज दिनांक तक जिले में कुल 3343.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें खण्डवा में 1204, हरसूद में 383 मि.मी., पंधाना में 663.8 मि.मी., पुनासा में 435 मि.मी. व खालवा में 658 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 668.7 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 19 अगस्त तक 494.1 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी।
No comments:
Post a Comment