AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 17 August 2019

गत 24 घंटे में पंधाना में 2 मि.मी. व खालवा में 14 मि.मी. हुई वर्षा

गत 24 घंटे में पंधाना में 2 मि.मी. व खालवा में 14 मि.मी. हुई वर्षा

खण्डवा 17 अगस्त, 2019 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले की विभिन्न तहसीलों में कुल 16 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार पंधाना में 2 मि.मी. व खालवा में 14 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि खण्डवा, हरसूद व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई। गत 1 जून से आज दिनांक तक जिले में कुल 3322.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें खण्डवा में 1199, हरसूद में 383 मि.मी., पंधाना में 659.8 मि.मी., पुनासा में 435 मि.मी. व खालवा में 646 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 664.5 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 17 अगस्त तक 479.7 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी। 
खण्डवा सहित प्रदेश के 28 जिलों में हो चुकी है सामान्य से अधिक वर्षा
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इस वर्ष मानसून में अब तक 28 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। सर्वाधिक वर्षा मंदसौर जिले में और सबसे कम वर्षा सीधी जिले में दर्ज हुई है। सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले मंदसौर, नीमच, झाबुआ, भोपाल, बुरहानपुर, बड़वानी, शाजापुर, रतलाम, खंडवा, आगर-मालवा, उज्जैन, अलीराजपुर, सीहोर, इंदौर, राजगढ़, रायसेन, खरगोन, गुना, सिंगरौली, धार, नरसिंहपुर, देवास, श्योपुरकलां, अशोकनगर, होशंगाबाद, मंडला, जबलपुर और विदिशा हैं।
प्रदेश में इस वर्ष 15 जून से अब तक सामान्य से 19 प्रतिशत अधिक हो चुकी है वर्षा
प्रदेश में इस वर्ष अब तक की स्थिति में वर्षा की स्थिति मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सामान्य से 19 प्रतिशत अधिक है। अतिवर्षा के कारण जनहानि होने की दशा में मृतक के परिवार को 4 लाख रूपये की राहत राशि का प्रावधान हे। इसी तरह अतिवर्षा के कारण दुधारू पशु की मृत्यु पर 30,000 का प्रावधान है एवं अतिवर्षा के कारण पक्के मकान की संपूर्ण क्षति पर 95,000 मुआवजा राशि दिए जाने का प्रावधान है।

No comments:

Post a Comment