AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 19 August 2019

जन्माष्टमी पर कानून व्यवस्था के लिए अधिकारी तैनात रहेंगे

जन्माष्टमी पर कानून व्यवस्था के लिए अधिकारी तैनात रहेंगे

खण्डवा 19 अगस्त, 2019 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने आगामी दिनों में मनाए जाने वाले जन्माष्टमी पर्व पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं एवं मन्दिरों में रात्रि में होने वाले धार्मिक आयोजनों के दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। खण्डवा शहर के लिए सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अपर कलेक्टर श्री राजेश जैन रहेंगे। मोघट थाना क्षेत्र के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाडे, पदम नगर थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार श्री विजय कुमार सैनानी एवं सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लिए श्री कुणाल अवास्या नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम श्री संजीव पाण्डे तथा तहसीलदार श्री प्रताप आगास्या सम्पूर्ण खण्डवा शहर में इस दौरान भ्रमण कर कानून व्यवस्था पर नजर रखेंगे। हरसूद, पंधाना व पुनासा  के एसडीएम अपने अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होंगे।

No comments:

Post a Comment