AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 19 August 2019

स्व. श्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर आज मनाया जायेगा सद्भावना दिवस

स्व. श्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर आज मनाया जायेगा सद्भावना दिवस
आज आयोजित ‘‘सदभावना दौड‘‘ में शामिल होंगे शहर के युवा 

खण्डवा 19 अगस्त, 2019 - राज्य शासन के निर्देशानुसार 20 अगस्त को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस पर सद्भावना दौड आयोजित की जायेगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह ने बताया कि यह दौड़ प्रातः 7.30 बजे नगर निगम चौराहे से रवाना होगी। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में शासकीय महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज व आईटीआई के विद्यार्थियों के साथ साथ अन्य नागरिक भी शामिल होंगे। 
अधिकारी कर्मचारियो कोे दिलाई जावेगी प्रतिज्ञा
     सद्भावना दिवस के अवसर पर 20 अगस्त को प्रातः 11 बजे सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भाव के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी। साथ ही हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानियक माध्यमों से सुलझाने की भी प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी।

No comments:

Post a Comment