AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 19 August 2019

नेहरू स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

नेहरू स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

खण्डवा 19 अगस्त, 2019 - स्थानीय मोतीलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक शाला में सोमवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय के मानसिक रोग चिकित्सक डॉ. संजय इंगले ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के मानसिक रोगों व उनके उपचार के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. इंगले ने इस दौरान बताया कि प्रमुख मानसिक रोगों में तनाव, उदासी, घबराहट, चिंता, मायूसी, क्रोध, चिड़चिडाहट, शक के दौरे, मिर्गी हिस्टीरिया उन्माद, अकेले में आवाज सुनना, नकारात्मकता, आत्म हत्या के विचार आना, हीन भावता, बुद्धि, याददाश्त व एकाग्रता में कमी, सिर दर्द, मायग्रेन, बच्चों, किशोर, युवाओं व बुर्जगों की भावनात्मक समस्या शामिल है। उन्होंने शिविर में बच्चों की जिज्ञासाओं के अनुरूप प्रश्नों के उत्तर दिये गये। जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत उत्साह से भाग लिया इस दौरान स्कूल प्राचार्य संजीव मंडलोई, शिक्षक व स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment