AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 19 August 2019

जावर में विकासखण्ड स्तरीय ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग शिविर सम्पन्न

जावर में विकासखण्ड स्तरीय ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग शिविर सम्पन्न

खण्डवा 19 अगस्त, 2019 - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर में सोमवार को स्तन व मुख कैंसर रोग की पहचान के लिए संदेहास्पद मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस केंसर स्क्रीनिंग शिविर में मेडिकल कॉलेज खंडवा, के डॉ. रेणु वाघमारे तथा जिला चिकित्सालय खंडवा के डॉ. नीरज कुमार ने कुल 75 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें से संभावित स्तन कैंसर के 21 और ओरल कैंसर के 14 मरीजों को चिन्हित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इन चिन्हित मरीजों का उपचार आगामी दिनों में जिला अस्पताल खण्डवा में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय केंसर रोग परीक्षण शिविर में किया जायेगा। यह केंसर रोग परीक्षण शिविर संभागायुक्त इंदौर संभाग श्री आकाश त्रिपाठी के निर्देश पर कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस शिविर में इन्दौर कैंसर फाउंडेशन के चिकित्सक, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा जाचं कर उपचार किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment