AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 18 August 2019

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने ओंकारेश्वर व मोरटक्का में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने ओंकारेश्वर व मोरटक्का में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
श्रद्धालुओं व दुकानदारों को घाटों से दूर रखने के दिए निर्देश


खण्डवा 18 अगस्त, 2019 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने रविवार शाम को मोरटक्का एवं ओंकारेश्वर में नर्मदा तट पर स्थिति विभिन्न घाटों पर जाकर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान ओंकारेश्वर सागर व इंदिरा सागर के गेट खुलने के कारण नर्मदा नदी में जल बहाव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए होमगार्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों पर श्रद्धालुओं को आने जाने से रोकंे ताकि किसी दुर्घटना की आशंका न रहे। उन्होंने इस दौरान उपस्थित पुलिस व होमगार्ड के अधिकारियों को नर्मदा के घाटों से दुकानदारों को भी दूर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम पुनासा डॉ. ममता खेड़े, होमगार्ड के जिला कमाण्डेंट श्री महेश हनौतिया, नायब तहसीलदार श्री उदय मण्डलोई व मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा एनएचडीसी के अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने मोरटक्का व ओंकारेश्वर में राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नर्मदा नदी के दोनों तटों पर सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए जायें। 
एनएचडीसी के अधिकारियों ने इस दौरान कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल को बताया कि शनिवार को इंदिरा सागर बांध के कुल 12 गेट डेढ़ मीटर तक खोले गए थे। इंदिरा सागर जलाशय में जल स्तर की वृद्धि को नियंत्रित रखने के लिए रविवार को प्रातः 11 बजे से कुल 12 गेट को 1.75 मीटर तक खोले गए है, जिससे कुल डिस्चार्ज 7040 क्यूमैक्स हो गया है। उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर सागर परियोजना के बांध के कुल 23 रेडियल गेट में से 19 गेट को खोला गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रातः 10ः30 बजे तक ओंकारेश्वर परियोजना के गेट से 4467 व टरबाइन से 1920 क्यूमैक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह कुल 6387 क्यूमैक्स पानी ओंकारेश्वर बांध से छोड़ा जा रहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष ओंकारेश्वर सागर परियोजना से प्राप्त जानकारी के अनुसार बांध में पानी की बढ़ती आवक को ध्यान में रखते हुए दोपहर बाद गेट की ऊॅंचाई बढ़ाकर कुल 18 गेट से 5180 क्यूमैक्स तथा टरबाइन से 1920 क्यूमैक्स पानी सहित कुल 7100 क्यूमैक्स पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया है।

No comments:

Post a Comment