AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 17 August 2019

संस्कृत सप्ताह के तहत उत्कृष्ट स्कूल में विद्यार्थियों की रैली सम्पन्न

संस्कृत सप्ताह के तहत उत्कृष्ट स्कूल में विद्यार्थियों की रैली सम्पन्न

खण्डवा 17 अगस्त, 2019 - श्री रायचंद नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा में संस्कृत सप्ताह वर्ष का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। प्राचार्य श्री आर.के. सेन ने बताया कि संस्कृत सप्ताह का आयोजन 16 से 22 अगस्त तक महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल के निर्देशानुसार किया जायेगा, जिसके अंतर्गत शुक्रवार को संस्था द्वारा संस्कृत प्रचार प्रसार के लिए संस्कृत उद्घोष के साथ रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन, वेद पूजन व विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया गया। प्राचार्य श्री सेन ने बताया कि संस्कृत सप्ताह अंतर्गत आगामी दिनों में श्लोक गायन, वृक्षारोपण कार्यक्रम, संभाषण, व्याख्यान, कहानी, लघुनाटिका, नाटक, प्रहसन आदि प्रतियोगिताएं संस्था व जिला स्तर पर आयोजित की जायेगी। संस्कृत सप्ताह शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन डाॅ. भारती पाराशर द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment