AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 19 August 2019

पैरालीगल वालेंटियर्स के लिए आवेदन 3 सितम्बर तक जमा करायें

पैरालीगल वालेंटियर्स के लिए आवेदन 3 सितम्बर तक जमा करायें

खण्डवा 19 अगस्त, 2019 - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिले में लगभग 100 व्यक्तियों को पैरालीगल वालेंटियर्स के तहत चयनित करेगा। ये वालेंटियर्स विधिक सेवा केन्द्रों, पुलिस थानों में समाज के कमजोर, पीडि़त व्यक्तियों को सहायता व सलाह देंगे तथा गुमशुदा बच्चों को आवश्यक मदद का कार्य करेंगे। वर्ष 2019-20 के एक वर्षीय सत्र के लिए पैरालीगल वालेंटियर्स का चयन किया जाना है। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई ने बताया कि इन्हें किसी भी तरह की मजदूरी, वेतन या भत्ता नहीं दिया जायेगा। आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तथा 12 वी कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदक रजिस्टर विधि व्यवसायी नही होना चाहिए तथा उसका राजनैतिक गतिविधियों से कोई संबंध नही होना चाहिए। पैरालीगल वालेंटियर्स के लिए सेवा निवृत्त शिक्षक या सेवानिवृत्त अन्य शासकीय सेवक आवेदन कर सकते है। आवेदन 3 सितम्बर को सायं 5 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय खण्डवा में जमा किए जा सकते है। इसके अलावा डाक या कोरियर द्वारा भी आवेदन दिया जा सकता है। आवेदन के साथ अपना पता लिखा हुआ लिफाफा जिस पर पर्याप्त डाक टिकिट चस्पा हो संलग्न करना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय खण्डवा में कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में सम्पर्क कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment