जिले की विभिन्न तहसीलों में गत 24 घण्टों में हुई कुल 32 मि.मी. वर्षा दर्ज
खण्डवा 14 अगस्त, 2019 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में कुल 32 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार हरसूद में 10 मि.मी., पुनासा में 2 मि.मी. व खालवा में 20 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पंधाना व खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं हुई। गत 1 जून से आज दिनांक तक जिले में कुल 3248.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें खण्डवा में 1181, हरसूद में 373 मि.मी., पंधाना में 646.8 मि.मी., पुनासा में 424 मि.मी. व खालवा में 624 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 649.7 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 14 अगस्त तक 378.5 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी।
No comments:
Post a Comment