ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग हेतु विकासखण्ड स्तरीय शिविर 17 से 28 अगस्त तक
खण्डवा 14 अगस्त, 2019 - जिले में सभी विकासखंडों में 17 अगस्त से 28 अगस्त के मध्य ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग केम्प का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इन शिविरों में उन मरीजों का परीक्षण किया जायेगा जिन्हें कि गत दिनों आशा, आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर किये गये सर्वे के बाद चिन्हित किया गया है। आयोजित किए जाने वाले स्क्रीनिंग शिविरों में पहला शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगाांवमाखन में 17 अगस्त को आयोजित होगा, जिसमें डॉ. सपना महेशराम मेडिकल कॉलेज, डॉ.जी.एस. छाबड़ा जिला चिकित्सालय खंडवा और ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। इसी तरह का शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर में 19 अगस्त को आयोजित होगा, जिसमें डॉ. रेणु वाघमारे मेडिकल कॉलेज, डॉ. नीरज कुमार जिला चिकित्सालय खंडवा व ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर, स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा में 21 अगस्त को आयोजित शिविर में डॉ. प्रियेश मर्शकोले मेडिकल कॉलेज, डॉ. राकेश रेवारी जिला चिकित्सालय खंडवा व ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मून्दी में 22 अगस्त को आयोजित शिविर में डॉ. सोमित्रा सेठिया मेडिकल कॉलेज, डॉ. जी.एस. छाबड़ा जिला चिकित्सालय खंडवा और ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर, स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना में आयोजित शिविर में 24 अगस्त को डॉ. विजय मोहरे, डॉ. सुजीत वर्मा जिला चिकित्सालय खंडवा व ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद में 26 अगस्त को आयोजित शिविर में डॉ. रश्मि यादव मेडिकल कॉलेज, डॉ. रेवारी जिला चिकित्साल्य खंडवा, स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किल्लौद में 28 अगस्त को आयोजित शिविर में डॉ. सचिन परमार मेडिकल कॉलेज, डॉ. सुजीत वर्मा द्वारा सेवायें दी जायेगी। ब्लॉक स्तर पर चिन्हित किये गये मरीजों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण, जिला स्तर पर जिला अस्पताल में 31 अगस्त को आयोजित केंसर रोग उपचार शिविर में किया जायेगा। इस शिविर में इन्दौर कैंसर फाउंडेशन के चिकित्सक तथा मेडिकल कॉलेज खण्डवा व इंदौर के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की जांच कर उपचार किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment