सभी शासकीय कार्यालयों में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैम्प बनवाए जायें
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने सभी अधिकारियों को दिए निर्देश
खण्डवा 14 अगस्त, 2019 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने जिले के सभी शासकीय कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए है कि वे अपने कार्यालयों में प्रवेश द्वार पर दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलिंग युक्त रैम्प बनवाने की व्यवस्था करें। उन्होंने निर्देश दिए है कि रैम्प केवल दिखावे के लिए न हो बल्कि उनकी उॅंचाई व लम्बाई निर्धारित अनुपात में हो ताकि दिव्यांगजनों को चढ़ने उतरने में परेशानी न हो। उन्होंने सभी शासकीय कार्यालय भवनों में दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुगत टायलेट की व्यवस्था के लिए भी निर्देश दिए है। साथ ही कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 का नगरीय क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को तथा ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए है। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने पीआईयू व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को शासकीय निर्माणाधीन भवनों के निर्माण के दौरान दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैम्प, रैलिंग व सुगम टायलेट सहित सभी आवश्यक सुविधाएं निर्मित कराने के लिए भी कहा है।
No comments:
Post a Comment