AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 15 August 2019

संस्कृति मंत्री डाॅ. साधौ ने ग्राम नहाल्दा में विद्यार्थियों के साथ किया भोजन

संस्कृति मंत्री डाॅ. साधौ ने ग्राम नहाल्दा में विद्यार्थियों के साथ किया भोजन


खण्डवा 15 अगस्त, 2019 - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य शासन के निर्देष अनुसार सभी विद्यालयों में खीर, पुड़ी, लड्डू जैसे व्यंजन विद्यार्थियों को मध्याहन भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत आज परोसे गए। इसीक्रम में प्रदेष की चिकित्सा शिक्षा एवं संस्कृति विभाग की मंत्री डाॅ. विजयलक्ष्मी साधौ ने भी ग्राम नहाल्दा के शासकीय छात्रावास में वहां के विद्यार्थियों के साथ बैठक कर भोजन किया। इस अवसर पर मंत्री डाॅ. साधौ ने कहा कि अब गरीबी पढ़ाई में बाधक नही है। उन्होंने उपस्थित पालकों से कहा कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजे तथा बच्चों की पढ़ाई की चिंता करें और उन्हें घर पर भी पढ़ायें। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा अत्यन्त महत्वपूर्ण है। मंत्री डाॅ. साधौ ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है, अतः उन्हें बेहतर शिक्षा देनी चाहिए और अच्छे संस्कार उन्हें सिखाए जाना चाहिए।  इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल, पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिवदयाल सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री राजेश जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंशी, सहित विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि व विद्यार्थीगण उपस्थित थे। इस दौरान नहाल्दा स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मंत्री डाॅ. साधौ ने नहाल्दा स्थित छात्रावास परिसर में पौधरोपण भी किया। 

No comments:

Post a Comment