AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 15 August 2019

कलेक्टर कार्यालय व निवास पर हुआ ध्वजारोहण

कलेक्टर कार्यालय व निवास पर हुआ ध्वजारोहण

खण्डवा 15 अगस्त, 2019 - जिलेे में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने अपने निवास के साथ साथ कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट के ध्वजारोहण कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री राजेश जैन, एस डी एम श्री संजीव पाण्डे सहित विभिन्न अधिकारी भी मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment